ePaper

Gaya News : देश के राज्यों की जलवायु अलग-अलग, इन्हें समझ कर करना होगा काम

Updated at : 20 Apr 2025 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : देश के राज्यों की जलवायु अलग-अलग, इन्हें समझ कर करना होगा काम

Gaya News : मानपुर प्रखंड अंतर्गत शादीपुर पंचायत सरकार भवन में रविवार को पर्यावरण व स्वच्छ पानी पर काम करनेवाली तीन सदस्यीय महिलाओं की टीम ने एक्वानर्च चैंपियन के तहत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया.

विज्ञापन

मानपुर. मानपुर प्रखंड अंतर्गत शादीपुर पंचायत सरकार भवन में रविवार को पर्यावरण व स्वच्छ पानी पर काम करनेवाली तीन सदस्यीय महिलाओं की टीम ने एक्वानर्च चैंपियन के तहत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया. इस कार्यशाला में राजस्थान की रहने वाली स्नेहल वर्मा सह संस्था की को फाउंडर ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों की अलग-अलग जलवायु है. सभी जगह पानी का नेचर भी अलग अलग है. राजस्थान में पानी की काफी किल्लत है. इसके अलावा पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होती है. इसके कारण लोगों को घातक बीमारियों से जूझना पड़ता है. मेरे परिवार के लोग भी इन बीमारियों से ग्रसित हुए. इसके बाद मैंने प्रण किया कि पानी को पीने योग्य कैसे बनाया जाये. इसके बाद निरंतर देश के विभिन्न जगहों पर जाकर जागरूक कर रही हूं. इधर, छत्तीसगढ़ की रहने वाली शेफाली ने बताया कि उसने पढ़ाई के साथ असम में कई वर्षों तक बदलते मौसम को देखते हुए पौधा लगाने का काम किया और लोगों को इससे होने वाले फायदे के बारे में बताया. अभी बिहार और झारखंड में लगातार काम कर रही हैं. वहीं बिहार के सहरसा की शिवांगी भी इस काम में जुड़ी हैं. वहीं पानी के बर्बादी को रोकने पर भी सक्रियता दिखायी. कार्यशाला में पंचायत के मुखिया देवेंद्र कुमार उर्फ हिप्पी सिंह, जिला परिषद सदस्य कुंदन कुमार उर्फ भोला चौधरी, पंचायत के सरपंच डौली, पूर्व मुखिया पति अर्जुन यादव, उप मुखिया विद्यानंद प्रसाद समेत काफी संख्या में महिला व पुरुष मौके पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन