ePaper

Gaya News : जिस बच्चे की डूबने की थी आशंका, वह पटना से आया घर

Updated at : 05 May 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : जिस बच्चे की डूबने की थी आशंका, वह पटना से आया घर

Gaya News : विगत बुधवार को कुर्किहार से लापता सनोज चौधरी का 13 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार सोमवार को वापस घर लौटा.

विज्ञापन

वजीरगंज. विगत बुधवार को कुर्किहार से लापता सनोज चौधरी का 13 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार सोमवार को वापस घर लौटा. चाचा मनोज चौधरी ने बताया कि जब रोशन से पूछा तो उसने बताया कि संध्या पहर शौच के बाद कोई उसे जबरन अपने साथ ले गया. पटना स्टेशन पर उस अज्ञात को चकमा देकर वह वापस गया की ट्रेन में चढ़ गया और गया से वजीरगंज स्टेशन पहुंचने पर गांव के एक व्यक्ति ने उसे पहचाना. इसके बाद उसे घर लाया गया. उसके वापस आने की सूचना पुलिस को दी गयी है. यहां बता दें कि परिजनों की आशंका पर उसके घर के निकट आहर में एनडीआरएफ की टीम ने काफी खोजबीन की थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था. उसके वापस घर लौटने पर परिजनों एवं ग्रामीणों को राहत मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन