गड्ढे में नहाने दौरान डूबा किशोर, हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
गड्ढे में नहाने दौरान डूबा किशोर, हुई मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अबगीला पहाड़तल्ली के समीप रहनेवाला छह वर्षीय किशोर नहाने के दौरान गहरे गड्ढे में डूब गया व मौत हो गयी.

विज्ञापन

मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अबगीला पहाड़तल्ली के समीप रहनेवाला छह वर्षीय किशोर नहाने के दौरान गहरे गड्ढे में डूब गया व मौत हो गयी. हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोग व परिजन उसे इलाज के लिए जय प्रकाश नारायण अस्पताल ले गये थे. लेकिन, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक किशोर की पहचान परदेशी मांझी के बेटे विशाल कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, मृतक वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरियावां गांव का रहनेवाला था. लेकिन, अभी कुछ समय से अबगीला पहाड़तल्ली में ननिहाल में मां-पिता के साथ रह रहा था. इधर, घटना की जानकारी पाते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात रखी. मृतक के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन