कारगिल विजय दिवस पर गया जी में कैंडल मार्च, एबीवीपी ने शहीदों के सम्मान में निकाली रैली

Updated:
विज्ञापन
कैंडल मार्च के दौरान एबीवीपी के सदस्य | Prabhat Khabar Network

कैंडल मार्च के दौरान एबीवीपी के सदस्य | Prabhat Khabar Network

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), गया ने वीर शहीदों के सम्मान में एक भव्य कैंडल मार्च का आयोजन किया. इस दौरान छात्रों और नागरिकों ने देशभक्ति और शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की.

विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), गया महानगर इकाई की ओर से वीर शहीदों के सम्मान में भव्य कैंडल मार्च निकाला गया.

कैंडल मार्च गया कॉलेज के मुख्य द्वार से शुरू होकर रायकाशी नाथ मोड़ स्थित चर्च के पास पहुंचा, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया गया. मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं व आम नागरिकों ने भाग लेकर देशभक्ति और शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की.

'कारगिल के शहीदों का बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करेगा'

इस अवसर पर गया महानगर मंत्री आदित्य मिश्रा ने कहा कि 26 जुलाई भारत के लिए गर्व का दिन है. वर्ष 1999 में कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर भारतीय सेना ने अद्भुत साहस और वीरता का परिचय देते हुए दुश्मनों से अपनी जमीन वापस ली थी.

इस विजय के लिए 527 भारतीय सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया. उन्होंने कहा कि कारगिल के शहीदों की बहादुरी और देशभक्ति सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी.

सैनिकों का अदम्य साहस राष्ट्रीय गौरव का स्रोत: विनायक सिंह

जिला संयोजक विनायक सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर पूरा देश भारत की सुरक्षा के लिए सैनिकों के असाधारण साहस, समर्पण और बलिदान को नमन करता है.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी भारतीय सैनिकों का अदम्य साहस राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा तथा उनकी कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री मोहित सिंह भदौरिया, प्रांत छात्रा प्रमुख प्रिया सिंह, विभाग छात्रा प्रमुख कौशिकी, जिला छात्रा प्रमुख वैष्णवी, महानगर सह मंत्री राहुल सिंह, चंदन शर्मा, निखिल कुमार, अमन शर्मा, विभाग संयोजक मैक्स अवस्थी सहित सौरभ कुमार, हर्ष मिश्रा, सौरभ पांडे, अविनाश पांडे, नीरज सिंह, नंदनी कुमारी, मुस्कान कुमारी, सुरभि, निखिल निशांत, अभिषेक कुमार, रोहित सिंह कुमार, शाश्वत, सिद्धार्थ पाठक, रिशु कुमार, प्रशांत कुमार, सुहानी कुमारी, सुष्मिता कुमारी, स्वाति कुमारी, प्रियंका, पूजा कुमारी, मंटू कुमार, प्रीतम पांडे, राजल कुमार व काफी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन