अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के बीएड विभाग में इंडक्शन मीट, नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का हुआ भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन

इंडक्शन मीट के दौरान अतिथि व स्टूडेंट्स | Prabhat Khabar Network

अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के बीएड विभाग में सत्र 2026-28 के नए छात्रों के लिए इंडक्शन मीट का शानदार आयोजन किया गया. कॉलेज प्राचार्य डॉ. नजीर अख्तर सहित विभागाध्यक्षों और शिक्षकों ने नवप्रवेशियों का मार्गदर्शन करते हुए कुशल शिक्षक बनकर राष्ट्र सेवा का आह्वान किया.

विज्ञापन

अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के बीएड विभाग में शुक्रवार को सत्र 2026-28 के नव नामांकित बीएड के लिए इंडक्शन मीट (परिचय समारोह) का आयोजन विभागीय सभागार में किया हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ नजीर अख्तर, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ मानिक मोहन शुक्ला तथा अन्य शिक्षकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया. द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर नवागंतुकों का अभिनंदन किया.

प्राचार्य डॉ नजीर अख्तर ने कहा कि शिक्षक का पद अत्यंत सम्मानित होता है. उन्होंने विद्यार्थियों से लगनपूर्वक अध्ययन कर कुशल शिक्षक बनकर राष्ट्र सेवा का आह्वान किया. विभागाध्यक्ष डॉ मानिक मोहन शुक्ला ने कहा कि योग्य शिक्षक ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं और गुरु के बिना समाज एवं राष्ट्र का समुचित निर्माण संभव नहीं है.

परीक्षा नियंत्रक डॉ उमाशंकर सिंह ने शिक्षक को ज्ञान का सच्चा सारथी बताते हुए इसे पावन दायित्व बताया. पाली विभागाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को आत्मसात करने की प्रेरणा दी. मनोविज्ञान विभाग के डॉ मोहन सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कर्मठता और समर्पण पर बल दिया.

डॉ विजय कुमार पांडे ने समय की पाबंदी और अनुशासन को शिक्षक की पहचान बताया, जबकि प्रो प्रवीण कुमार ने चुनौतियों का समाधान धैर्य और एकाग्रता से खोजने की सलाह दी. डॉ मीता रानी ने नैतिकता को शिक्षक की सबसे बड़ी धरोहर बताया. प्रो महेश लाल की संगीतमय प्रस्तुति ने समारोह को यादगार बना दिया. मुकेश कुमार ने कहा कि इस संस्थान से प्रशिक्षित विद्यार्थी विभिन्न सरकारी एवं प्रतिष्ठित विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

प्रो अनिल कुमार सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया. उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञानार्जन के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया. समारोह का संचालन बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं ज्योति व शमिया ने किया. इस अवसर पर प्रो दीपक कुमार मिश्रा, प्रो ईश्वर सिंह, प्रो सुशील कुमार सिन्हा, राजेश रंजन कुमार सिंह सहित बीएड विभाग के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन