स्कूल फीस रास्ते में गिरा, डरे बच्चे ने मसौढ़ी से पकड़ ली ट्रेन, गया जी स्टेशन पर आरपीएफ ने बचाया

Updated:
विज्ञापन

बच्चों के साथ आरपीएफ की टीम | Prabhat Khabar Network

गया रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक 12 वर्षीय बच्चा डरा-सहमा मिला. स्कूल फीस के पैसे खोने के डर से घर से भागा यह बच्चा RPF के 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया. रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंपे जाने से एक अनहोनी टल गई.

विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत शुक्रवार को गया रेलवे स्टेशन से एक 12 वर्षीय एक बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क के सुपुर्द कर दिया. आरपीएफ की सतर्कता से एक संभावित अनहोनी टल गयी.

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि प्लेटफॉर्म संख्या 4/5 पर ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षी राजकुमार ने एक बालक को अकेले, डरा-सहमा अवस्था में देखा. इसकी सूचना ड्यूटी अधिकारी उपनिरीक्षक अजय तिग्गा को दी गयी. सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और बालक को भरोसा दिलाकर पूछताछ की. बच्चे ने बताया कि वह मसौढ़ी के कैलुचक का रहने वाला है और कक्षा चार का छात्र है. उसके पिता ने स्कूल की फीस जमा करने के लिए 1200 रुपये दिये थे, जो रास्ते में कहीं गिर गये. पिता की डांट के डर से वह मसौढ़ी स्टेशन से किसी ट्रेन में बैठ गया और गलती से गया रेलवे स्टेशन पहुंच गया.

इंस्पेक्टर ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बालक को सुरक्षित संरक्षण में लिया और किसी भी अप्रिय घटना या मानव तस्करी की आशंका को देखते हुए रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क गया की केस सुपरवाइजर पुनीता कुमारी को सकुशल सुपुर्द कर दिया. आरपीएफ ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई बच्चा अकेला या संदिग्ध परिस्थिति में मिले तो इसकी सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल को दें.


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन