कटक में बांकेबाजार निवासी रेलवे कर्मचारी की संदेहास्पद मौत

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 20 Jul 2025 7:59 PM

विज्ञापन

प्रखंड के टंडवा गांव के रहने वाले सक्सेना पासवान की मृत्यु ओड़िशा के कटक में संदेहास्पद स्थिति में होने की खबर प्रकाश में आयी है.

विज्ञापन

बांकेबाजार. प्रखंड के टंडवा गांव के रहने वाले सक्सेना पासवान की मृत्यु ओड़िशा के कटक में संदेहास्पद स्थिति में होने की खबर प्रकाश में आयी है. घटना की जानकारी रविवार को परिजनों को मिली. सक्सेना पासवान कटक में रहकर रेलवे ग्रुप डी में जॉब करता था. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन कटक के लिए रवाना हो चुके हैं. मृतक के परिजनों में घटना के संबंध में बताया कि सक्सेना दो दिन से ड्यूटी नहीं जा रहा था. जब सहयोगियों ने उसके रूम पर जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था. दरवाजा को खोला गया तो वह मृत पाया गया. इधर सक्सेना पासवान की मौत से परिजन एवं ग्रामीणों में शोक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन