सबमर्सिबल मोटर चोरी से सिंचाई व्यवस्था पर संकट गहराया, किसानों में बढ़ी चिंता

Updated:
विज्ञापन
Gaya Ji News :

गुरुआ थाना.

Gaya Ji News : खेत में लगी सबमर्सिबल मोटर को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया. इसके बाद किसान गुरुआ थाना को घटना की सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

Gaya Ji News : (प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट)

थाना क्षेत्र में खेतों से सबमर्सिबल मोटर चोरी की लगातार हो रही घटनाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. सोमवार रात मटुआ गांव निवासी किसान विनय चौधरी के खेत में लगी सबमर्सिबल मोटर को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया.

मंगलवार सुबह जब किसान खेत पर पहुंचे तो मोटर गायब देखकर उनके होश उड़ गए. इसके बाद उन्होंने गुरुआ थाना को घटना की सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की.

पवरा गांव में भी मोटर की चोरी

इधर, पवरा गांव के समीप किसान अजय पासवान के खेत से भी सबमर्सिबल मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है. क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से किसानों में भय और असुरक्षा का माहौल है.

किसानों का कहना है कि सिंचाई के लिए सबमर्सिबल मोटर खेती का महत्वपूर्ण साधन है. इसकी चोरी से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ खेती-किसानी के कार्यों में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

पुलिस गश्ती की मांग, मामले की जांच की जा रही

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है. किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं.

इस संबंध में गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मटुआ गांव में हुई सबमर्सिबल मोटर चोरी की घटना को पुलिस गंभीरता से ले रही है. मामले की जांच की जा रही है तथा चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Also Read: गया के गुरुआ में महारुद्र यज्ञ का हुआ समापन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन