गया इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने निकला कैंडल मार्च
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 26 Apr 2025 6:23 PM
गया इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में के विरोध में शुक्रवार की रात को कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया.
खिजरसराय. गया इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में के विरोध में शुक्रवार की रात को कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया. छात्रों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस दरम्यान आतंक के खिलाफ छात्रों का गुस्सा देखते बन रहा था. सभी आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. इस कैंडल मार्च में प्रवीण कुमार दीपक, प्रिंस कुमार, लालजी सिन्हा, आदित्य प्रकाश, दिलखुश कुमार, शिवम कुमार, मनीष राज, कुंदन सिंह, अबू फैजान, कुमार पुनीत, उज्ज्वल राज, निवेदिता सिन्हा, अंचल, अमीषा, कुमारी सानिया, रूचि, निशु व साक्षी ठाकुर सहित कॉलेज के चतुर्थ वर्ष के वरीय छात्र शामिल थे. प्राचार्य डॉ राजन सरकार ने कहा कि सभ्य समाज में ऐसे विकृत मानसिकता वाले लोगों का कोई जगह नहीं है. ये हमला आत्मा को झकझोर देने वाला था. इसके पहले प्रो मनोज कुमार व प्राध्यापक मोहम्मद असलम ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रंद्धाजलि दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










