Gaya में शॉकवेव लिथोट्रिप्सी के माध्यम से मरीज की किडनी से निकाली पथरी, नहीं लगाया गया किसी तरह का चीरा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Dec 2024 8:40 PM
Gaya: अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मशीन के माध्यम से बिना चीर-फाड़ के किडनी के स्टोन को तोड़ कर निकाला गया.
Gaya: अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज (ANMMCH) स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पहला ऑपरेशन सोमवार को यूरोलॉजी विभाग में किया गया. जहानाबाद जिले के मखदुमपुर के नन्हक राम के 44 वर्षीय बेटे सुनील कुमार की किडनी से स्टोन को निकाला गया है. मरीज को सभी जांच के बाद सोमवार को भर्ती कर लिया गया. मशीन के माध्यम से बिना चीर-फाड़ के किडनी के स्टोन को तोड़ कर निकाला गया. मरीज को कुछ घंटे रोक कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. मरीज और परिजन काफी खुश नजर आये.
क्या बोले डॉक्टर
सुपर स्पेशलिटी में तैनात यूरोलॉजिस्ट डॉ गौरव मिश्रा ने बताया कि मरीज की किडनी की राइट साइड में स्टोन था. मरीज की किडनी से स्टोन निकालने के लिए किसी तरह का चीरा नहीं लगाया गया है. एक्स्ट्रा कॉरपोरियल शॉक वेव लिथोट्रिप्सी (इएसडब्ल्यूएल) की प्रक्रिया में पथरी का पता लगाने के लिए एक्स-रे या अल्ट्रासाउंड का सहयोग लिया जाता है. उच्च-ऊर्जा शॉक तरंगों को पथरी की ओर निर्देशित किया जाता है. ये तरंगें मरीज के त्वचा से होकर गुजरती हैं और पथरी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ देती हैं. उन्होंने बताया कि पथरी को तोड़ने का काम नीचे से किया जाता है. ताकि, छोटे-छोटे टुकड़े में पथरी विभाजित होकर मूत्र के माध्यम से बाहर निकल जाये. उन्होंने बताया कि इसकी पूरी प्रक्रिया में एक घंटे का समय लगता है. मरीज को ज्यादा देर तक बेड पर नहीं रहना रहता है.
पहला दिन दिखी सभी के चेहरे पर व्यस्तता
सबसे पहला ऑपरेशन के समय सभी के चेहरे पर काफी व्यस्तता झलक रही थी. मशीन आदि को सेट कर पथरी तोड़ने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद सभी ने चैन की सांस ली. अस्पताल अधीक्षक डॉ केके सिन्हा व सुपर स्पेशलिटी के नोडल अधिकारी डॉ एसएन सिंह ने बताया कि सुपर स्पेशलिटी में सबसे बढ़िया मशीन जर्मनी से मंगायी गयी है. इस इएसडब्ल्यूएल मशीन से इलाज शुरू होने के बाद मरीज को काफी सहूलियत हो रही है. फिलहाल, यहां पर ऑपरेशन का कोई चार्ज नहीं लिया जाता है. उन्होंने बताया कि फिलहाल यहां दो विभाग न्यूरोसर्जरी व यूरोलॉजी में मरीज भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गयी है. इन दोनों विभाग के अलावा कार्डियोलॉजी में ओपीडी चलाया जा रहा है.
इस दौरान यूरोलॉजिस्ट डॉ गौरव कुमार मिश्रा, सर्जन डॉ संजय कुमार, उपाधीक्षक डॉ एनके पासवान, एनेस्थेटिक डॉ दीपक कुमार, हेल्थ मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा, वार्ड स्टाफ राकेश कुमार, स्टाफ नर्स ललन कुमार व मृदुला कुमारी आदि मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: 70वीं BPSC की परीक्षा 13 दिसंबर को होगी या बढ़ेगी तारीख? आयोग ने कर दिया साफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










