चोरी की बाइक जब्त, दो आरोपित गिरफ्तार
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 25 Apr 2025 6:47 PM
स्थानीय पुलिस ने चोरी की बाइक को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
आमस. स्थानीय पुलिस ने चोरी की बाइक को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आमस थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि आमस थाने द्वारा सघन वाहन चेकिंग के दौरान नारायणपुर मोड़ के पास औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार उर्फ राहुल राज को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया है. गिरफ्तार युवक से जब कागजात की मांग की गयी, तो किसी प्रकार का कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया. उन्होंने बताया कि बाइक सत्यापन किया गया, तो वास्तविक स्वामी औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना, पोस्ट-कनबेहरी अंतर्गत ओरा गांव के नरेंद्र यादव के पुत्र पप्पू कुमार पाया गया. जब पप्पू कुमार से संपर्क किया, तो उनके द्वारा बताया गया कि बाइक चोरी हो गयी है, जिसके संबंध में औरंगाबाद मुफस्सिल थाने में मुकदमा दर्ज है. एसएचओ ने बताया कि प्रिंस कुमार की निशानदेही पर आरोपित रौशन कुमार ग्राम-चिल्मी, थाना-मदनपुर, जिला औरंगाबाद को खिरियावां मोड़ के समीप एक होटल से गिरफ्तार किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










