मगध विश्वविद्यालय में विशेष व्याख्यान, 2047 के भारत पर चर्चा

Published at :24 Apr 2026 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
मगध विश्वविद्यालय में विशेष व्याख्यान, 2047 के भारत पर चर्चा

मगध विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा पूर्व छात्र मिलन समारोह महासंगम 2026 के अवसर पर विकसित भारत @2047: चुनौतियां व अवसर विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया.

विज्ञापन

बोधगया. मगध विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा पूर्व छात्र मिलन समारोह महासंगम 2026 के अवसर पर विकसित भारत @2047: चुनौतियां व अवसर विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया. कार्यक्रम में शिक्षाविदों ने विकसित भारत की दिशा और संभावनाओं पर विस्तार से विचार रखे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय, उत्तर परिसर के प्रो सुधीर कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि मुंगेर विश्वविद्यालय के संस्थापक प्रति-कुलपति प्रो आरके वर्मा रहे. कुलपति प्रो शशि प्रताप शाही ने अध्यक्षता करते हुए स्वागत भाषण में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिबद्धताओं को रेखांकित किया. मुख्य वक्ता प्रो सुधीर कुमार सिंह ने कौटिल्य के विचारों के संदर्भ में विकसित भारत की संकल्पना को स्पष्ट किया. उन्होंने समावेशी विकास, समकालीन चुनौतियों और भारत की विदेश नीति से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की. विशिष्ट अतिथि प्रो आरके वर्मा ने कहा कि भारतीय राष्ट्र की अवधारणा को मुख्यधारा के विमर्श में और स्थान मिलना चाहिए. उन्होंने भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पर्यटन विकास और सशक्त शिक्षा व्यवस्था के माध्यम से विश्व गुरु बनने पर जोर दिया. कार्यक्रम का संचालन डॉ मो शमशाद अंसारी ने किया. इस अवसर पर प्रो एहतेशाम खान, डॉ कविता, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ श्रद्धा ऋषि, डॉ लावण्या सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन