टिकारी के सिमुआरा स्कूल में लापरवाही पर कार्रवाई, प्रधानाध्यापक और एमडीएम प्रभारी से 48 घंटे में जवाब तलब

Updated:
विज्ञापन
मध्य विद्यालय सिमुआरा में लापरवाही पर प्रधानाध्यापक व एमडीएम प्रभारी से स्पष्टीकरण

सांकेतिक तस्वीर

गया जी के टिकारी प्रखंड के मध्य विद्यालय सिमुआरा में अनियमितताओं और छात्रों की समस्याओं का समाधान न होने पर अनुमंडल प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक और एमडीएम प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है तथा उनका वेतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है.

विज्ञापन

गया जी के टिकारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय, सिमुआरा में शिक्षकों की अनियमित उपस्थिति, शैक्षणिक व्यवस्था में कमी, मध्याह्न भोजन मेन्यू के अनुरूप नहीं बनाने तथा बिजली, पानी, शौचालय, छात्रों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं आदि समस्याओं को लेकर अनुमंडल कार्यालय में शिकायत के बाद अनुमंडल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई तेज कर दी है. इसी कड़ी में एसडीओ के निर्देश पर विद्यालय की जांच के लिए त्रिस्तरीय जांच समिति गठित की गई थी.

औचक निरीक्षण और स्पष्टीकरण की मांग

इसके बावजूद 31 जुलाई को प्रशासन द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में भी छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान नहीं पाए जाने पर प्रधानाध्यापक विजय कुमार तथा प्रखंड साधनसेवी-सह-एमडीएम प्रभारी मनोज कुमार रंजन से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

लापरवाही, कर्तव्यहीनता एवं अनुशासनहीनता के मामले में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है. 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है. साथ ही अगले आदेश तक वेतन स्थगित किया जाता है.

धिकारियों को पत्र प्रेषित और आगे की कार्रवाई

अग्रेतर कार्रवाई हेतु डीएम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया गया है.

छात्रों का प्रदर्शन और शिकायतें

मालूम हो कि पिछले सप्ताह विद्यालय के छात्रों ने चार किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को लेकर अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर समस्या के समाधान की दिशा में सुधार की मांग एक स्वर से की थी.

छात्रों ने शिक्षकों की उपस्थिति नहीं रहने एवं शिक्षा व्यवस्था खराब रहने, मध्याह्न भोजन मेन्यू के अनुसार नहीं बनाने एवं बिजली, पानी, शौचालय तथा साफ-सफाई नहीं रहने की शिकायत दर्ज कराई थी.

Also Read : कोईलवर का संगमेश्वरनाथ मंदिर : गंगा-सोन संगम पर विराजे महादेव, शिवलिंग में दिखती है गौरी-गणेश की आकृति


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन