गया जी : सफाई कर्मियों की हड़ताल पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने मंत्री नीतीश मिश्रा से की बात, जल्द समाधान की मांग

Updated:
विज्ञापन
सफाई कर्मियों की हड़ताल पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने जतायी चिंता, मंत्री से की बात

शहर में फैला कचरा

Gaya Ji Sanitation Workers Strike : बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने राज्यभर में सफाई कर्मियों की हड़ताल से उत्पन्न विकट स्थिति को लेकर नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से फोन पर बातचीत की और अविलंब सफाई व्यवस्था बहाल कराने का आग्रह किया है.

विज्ञापन

Gaya Ji Sanitation Workers Strike : बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने राज्यभर में नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल से उत्पन्न स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा से फोन पर बातचीत कर हड़ताल के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों से अवगत कराया और शीघ्र समाधान निकालने का आग्रह किया.

बारिश, कूड़े के अंबार और संक्रामक बीमारियों का खतरा

डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि सफाई कर्मियों के आंदोलन के कारण नगर निगम क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है. जगह-जगह कूड़े का अंबार लगने से स्वच्छता व्यवस्था चरमरा गई है.

वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण कूड़े के सड़ने और जलजमाव की समस्या बढ़ने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है.

सफाई कर्मियों की समस्याओं के समाधान का अनुरोध

उन्होंने मंत्री नीतीश मिश्रा से सफाई कर्मियों की समस्याओं का जल्द समाधान कर आंदोलन समाप्त कराने की दिशा में सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया, ताकि नगर निगम क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था शीघ्र सामान्य हो सके और नागरिकों को राहत मिल सके.

जनहित को प्राथमिकता देने का विश्वास

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन का आधार है. इसलिए सरकार, नगर निगम प्रशासन और सफाई कर्मियों के बीच आपसी संवाद के माध्यम से इस समस्या का त्वरित समाधान आवश्यक है.

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जल्द ही प्रभावी निर्णय लेकर सफाई व्यवस्था को सामान्य बनाएगी.

Also Read : कोईलवर का संगमेश्वरनाथ मंदिर : गंगा-सोन संगम पर विराजे महादेव, शिवलिंग में दिखती है गौरी-गणेश की आकृति


विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन