गया जी : शेरघाटी को मिले नए थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने संभाली कमान

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार | Prabhat Khabar Network
शेरघाटी थाना को नया थानाध्यक्ष मिल गया है. इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.
शेरघाटी थाना को नया थानाध्यक्ष मिल गया है. 2009 बैच के दारोगा से प्रोन्नत इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारियां संभाल लीं. बक्सर जिले के रहने वाले प्रमोद कुमार इससे पहले गया एसएसपी कार्यालय में जिला क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (DCRB) में तैनात थे. अब उन्हें शेरघाटी थाना की कमान सौंपी गई है.
गया जी आने के बाद वह एसएसपी कार्यालय में जिला क्राइम रेकॉर्ड ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अब उन्हें शेरघाटी थानाध्यक्ष की नयी जिम्मेदारी दी गयी है. शेरघाटी थाना क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
उन्होंने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया. लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके. उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है.
थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक
उन्होंने थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया और थाना की कार्यप्रणाली की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाना आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनी जाए तथा मामलों का त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाये.
बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों और अपराध नियंत्रण से जुड़े बिंदुओं की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन उनकी प्राथमिकता होगी और पुलिस की कार्यशैली अधिक जवाबदेह एवं प्रभावी बनायी जायेगी. नये थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने से स्थानीय लोगों में बेहतर पुलिस व्यवस्था की उम्मीद जगी है.
Also Read : नालंदा : झमाझम बारिश से राजगीर के कई इलाकों में जलजमाव, सड़कों पर बहने लगा नालों का पानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










