Gaya News : नक्सली गतिविधियों के विरुद्ध डुमरिया के जंगलों में सर्च अभियान

Updated at : 25 Apr 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : नक्सली गतिविधियों के विरुद्ध डुमरिया के जंगलों में सर्च अभियान

Gaya News : गया जिले के अति नक्सलग्रस्त इलाके डुमरिया प्रखंड अंतर्गत, मैगरा, सलैया एवं भदवर थाने के जंगली और पहाड़ी इलाके में जिला पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को एरिया डोमिनेशन चलाया.

विज्ञापन

डुमरिया. गया जिले के अति नक्सलग्रस्त इलाके डुमरिया प्रखंड अंतर्गत, मैगरा, सलैया एवं भदवर थाने के जंगली और पहाड़ी इलाके में जिला पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को एरिया डोमिनेशन चलाया. नक्सलियों और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर गया एसएसएपी आनंद कुमार के मार्गदर्शन में इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस और एसएसबी के जवानों ने बागपुर, औरवा टांड़, पनछंदा, सलई ताड़, पननवां टांड़, नबीगढ़, बिराज, टेढ़ी नदी सहित जंगली क्षेत्र एवं झारखंड से सटे जंगल पहाड़ों में एरिया डोमिनेशन और सर्च अभियान चलाया. इस दौरान बाइकर्स जवानों ने भी क्षेत्र में भ्रमण किया. इस संबंध में इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि नक्सली गतिविधि पर अंकुश लगाने को लेकर एवं क्षेत्र में आये दिन बढ़ रहे आपराधिक मामले को लेकर जिला पुलिस एवं सुरक्षाबलों के द्वारा जंगली और पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया. एरिया डेमिनेशन के मौके पर डुमरिया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, भदवर थानाध्यक्ष अमित कुमार, मैगरा थाना अध्यक्ष विद्वा शंकर कुमार, सुहैल थानाध्यक्ष श्रीनारायण कुमार यादव सहित अन्य पुलिस व सुरक्षाबलों के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन