गया जी : वजीरगंज के श्रीरामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का दीक्षांत समारोह

समापन समारोह के अवसर पर मौजूद छात्र छात्रा एवं बीडीओ प्रभाकर सिंह, थानाध्यक्ष नीरज कुमार व अन्य | Prabhat Khabar Network
गया जी के वजीरगंज प्रखंड में श्रीरामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारत स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. समारोह में बच्चों को अनुशासन, सेवा और देशभक्ति का महत्व सिखाया गया. मुख्य अतिथि ने भारतीय संस्कृति को अपनाने पर जोर दिया.
Gaya Ji News : गया जी के वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र के श्रीरामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वजीरगंज में भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दीक्षांत समारोह सह समापन कार्यक्रम शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ.
समापन कार्यक्रम की शुरुआत शपथ ग्रहण और राष्ट्रगान के साथ हुई. कार्यक्रम के प्रशिक्षक सह प्रखंड स्काउट मास्टर शैलेन्द्र कुमार ने पांच दिनों तक बच्चों को कड़ी मेहनत से प्रशिक्षण देकर अनुशासन, सेवा, सहयोग और देशभक्ति का पाठ पढ़ाया. उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना है.
मुख्य अतिथि चिंटू भईया का संबोधन और भारतीय संस्कृति पर जोर
समारोह के मुख्य अतिथि वजीरगंज विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह युवा नेता चित्तरंजन कुमार उर्फ चिंटू भईया ने अपने संबोधन में सभी प्रशिक्षु स्काउट एवं गाइड बच्चों को सामाजिक, आर्थिक, बौद्धिक एवं नैतिक शिक्षा का महत्व समझाया.
उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चे अपने माता-पिता, गुरु एवं बड़ों का चरण स्पर्श करने में शर्म महसूस करते हैं, जो चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि हमें पश्चिमी सभ्यता की चकाचौंध को नकारते हुए अपनी भारतीय संस्कृति, रीति-रिवाज और संस्कारों को अपनाना चाहिए. यही हमारी पहचान है.
छात्र-छात्राओं का सम्मान और पठन सामग्री का वितरण
समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि चिंटू भईया ने सभी प्रशिक्षु प्रतिभागियों सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पठन सामग्री देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
गणमान्य लोगों की उपस्थिति और कार्यक्रम की सराहना
इस मौके पर बीडीओ प्रभाकर सिंह, थानाध्यक्ष नीरज कुमार, एएसआई माला कुमारी, समाजसेवी नरेश प्रसाद सिंह, शिक्षक जितेंद्र कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, प्रशिक्षु स्काउट-गाइड बच्चे एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. सभी ने कार्यक्रम की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










