गया जी : कम वर्षा से बढ़ी किसानों की चिंता, बेलागंज पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, सिंचाई-बिजली व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक ने किया समीक्षा बैठक | Prabhat Khabar Network

विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक ने किया समीक्षा बैठक | Prabhat Khabar Network

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बेलागंज में कम वर्षा से उत्पन्न कृषि संकट की समीक्षा की. उन्होंने किसानों को सिंचाई के लिए 12 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Belaganj Farmers Electricity Supply : कम वर्षा से उत्पन्न कृषि संकट के बीच बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को गया जी के बेलागंज प्रखंड कार्यालय में विधायक मनोरमा देवी की मौजूदगी में समीक्षा बैठक कर सिंचाई, बिजली, पेयजल व कृषि व्यवस्था का जायजा लिया.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए प्रतिदिन कम से कम 12 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. कुछ क्षेत्रों में मात्र सात घंटे बिजली आपूर्ति की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया.

बिजली आपूर्ति और ट्रांसफार्मर सुधार के निर्देश

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बेलागंज की 19 पंचायतों में अधिकांश स्थानों पर 12 घंटे से अधिक तथा कई पंचायतों में 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति की जा रही है. इस पर डॉ. प्रेम कुमार ने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर तक सभी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने लगभग 900 ट्रांसफार्मरों की स्थिति की समीक्षा करते हुए खराब ट्रांसफार्मरों की शीघ्र मरम्मत, जरूरत के अनुसार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, नए कृषि विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा कृषि चौपालों में किसानों की शिकायतों का मौके पर समाधान करने का निर्देश दिया.

नदी, बांध और पेयजल व्यवस्था पर जोर

साथ ही फल्गु एवं जमुने नदी की पुरानी पाइन के जीर्णोद्धार, लक्ष्मीपुर बांध की मरम्मत, फल्गु नदी पर वियर निर्माण की योजना, खराब चापाकलों की मरम्मत और किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

बैठक में उपस्थित अधिकारी और गणमान्य

इस बैठक में सदर एसडीओ, विधि-व्यवस्था डीएसपी रवि प्रकाश सिंह, सीओ सुधीर तिवारी, बीडीओ संजय कुमार राय, जेई कौशलेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


विज्ञापन
Ajeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन