गया जी के गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में छात्रा उन्मुखी कार्यक्रम, विश्व स्तनपान सप्ताह पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल प्राचार्य व अन्य | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में शामिल प्राचार्य व अन्य | Prabhat Khabar Network

गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में नवप्रवेशी छात्राओं के लिए छात्र उन्मुखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ. सीमा पटेल ने छात्राओं को शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति-2020 से भी अवगत कराया गया.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-30 की नवप्रवेशी छात्राओं के लिए छात्रा उन्मुखी कार्यक्रम (एसआइपी) का आयोजन प्राचार्य डॉ. सीमा पटेल की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, कुलगीत, स्वागत गीत व गणेश वंदना के साथ हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (नई दिल्ली) के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी शम्भु सुमन उपस्थित रहे.

उन्होंने अपने रंगमंचीय जीवन के संघर्ष और अनुभवों को साझा करते हुए छात्राओं को जीवन में निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

प्राचार्य और अन्य शिक्षकों द्वारा दी गई जानकारियां

अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. सीमा पटेल ने कहा कि कॉलेज ही देश के भविष्य का निर्माण करता है. उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से कॉलेज आने, शिक्षा के साथ अपने व्यक्तित्व का विकास करने तथा आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया. कार्यक्रम का उद्देश्य प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं को कॉलेज, पाठ्यक्रम व नई शिक्षा नीति-2020 से परिचित कराना था.

डॉ. शगुफ्ता अंसारी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि डॉ. अफसा सुरैया ने कॉलेज की वर्ष 1953 से अब तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला.

डॉ. नगमा शादाब ने कॉलेज के नियम, ड्रेस कोड, एंटी-रैगिंग सेल, बीबीएम, बीसीए एवं एनसीसी की गतिविधियों की जानकारी दी. परीक्षा प्रभारी डॉ. प्यारे मांझी ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम व परीक्षा प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी. डॉ. प्रियंका कुमारी ने एनएसएस, सेहत केंद्र तथा विश्व स्तनपान सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डाला.

डॉ. पूजा राय ने खेल गतिविधियों, डॉ. विजेता लाल ने इंटर्नशिप व नियोजन प्रकोष्ठ, डॉ. अनामिका कुमारी ने नई शिक्षा नीति-2020 तथा डॉ. सहदेव बाउरी ने छात्रवृत्ति एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजनाओं की जानकारी दी. वहीं डॉ. अफसा नाहिद ने छात्राओं को कॉलेज के विभिन्न क्लबों से जुड़कर व्यक्तित्व विकास करने के लिए प्रेरित किया.

छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने गीत एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. सोनम व कुमारी शालिनी के समूह ने 'ऐ मालिक तेरे बंदे हम' गीत प्रस्तुत किया, जबकि अन्या व उनके समूह ने स्वागत गीत गाया.

अनुष्का कुमारी ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया, श्रुति ने 'कान्हा सो जा जरा' गीत और प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अखौरी रागिनी ने 'घर मोरा आयो पिया' गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया.

विश्व स्तनपान सप्ताह पर पोस्टर प्रतियोगिता और परिणाम

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सामिया नाज ने प्रथम, संचिता ने द्वितीय तथा अखौरी रागिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन