मध्य विद्यालय गुरुआ में स्काउट एंड गाइड का दिया जा रहा है प्रशिक्षण

भारत स्काउट एंड गाइड जिला शाखा गया के द्वारा गुरुआ प्रखंड के मध्य विद्यालय गुरुआ में स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
गुरुआ. भारत स्काउट एंड गाइड जिला शाखा गया के द्वारा गुरुआ प्रखंड के मध्य विद्यालय गुरुआ में स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जिला संगठन आयुक्त की अध्यक्षता में यह प्रशिक्षण शुरू किया गया. इसका नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथिलेश राम ने किया. उन्होंने बताया कि स्काउट एंड गाइड के प्रशिक्षकों द्वारा पीटी परेड समेत शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक आदि के बारे में जानकारी दी गयी. मौके पर शिक्षिका मंजू सिन्हा, शिक्षक कृष्ण बिहारी, अरविंद कुमार, सत्येंद्र कुमार, संतोष कुमार, राजेश कुमार, शकील अहमद, वीणा कुमारी, निधि कुमारी आदि ने भी अपनी-अपनी बातें रखीं और बच्चों को प्रोत्साहित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




