Gaya News : किशोर की हत्या के मामले में पुलिस कर रही है छानबीन

Updated at : 09 Mar 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : किशोर की हत्या के मामले में पुलिस कर रही है छानबीन

Gaya News : दो लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ

विज्ञापन

इमामगंज. सलैया थाना क्षेत्र के सरदामा गांव में शनिवार की देर रात एक किशोर की हुई हत्या के मामले की गुत्थी पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पायी है. मुखदेव यादव के 15 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार की हत्या घर से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर कर दी थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीनारायण यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है. उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि दो लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. इधर, डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे के कारण व इसमें शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही सबों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. जानकारी देते चलें कि बदमाशों ने सचिन कुमार की हत्या घर से लगभग दो-तीन सौ मीटर की दूरी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी. प्रश्न उठता है कि सचिन को कौन बुलाकर ले गया था या मोबाइल के माध्यम से बुला कर अपराधियों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी. सभी पहलुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है. इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन