मथुरापुर बाजार में एक ही रात दो मिठाई दुकानों में चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jul 2024 5:45 PM
गुरारू थाना क्षेत्र के मथुरापुर बाजार में रविवार की रात को दो दुकानों से चोरी कर नकदी समेत हजारों की मिठाई ले गये.
गुरारू. गुरारू थाना क्षेत्र के मथुरापुर बाजार में रविवार की रात को दो दुकानों से चोरी कर नकदी समेत हजारों की मिठाई ले गये. इस घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह तब मिली, जब उसने दुकान का ताला खोला. इस दौरान गुप्ता स्वीट्स के दुकानदार सुजीत गुप्ता रोजाना की तरह रविवार को भी अपनी दुकान बंद कर अपने घर चला गया. इस बीच कुछ चोर दुकान के पीछे से सेंधमारी कर दुकान के अंदर प्रवेश कर गये और दुकान में रखी नकदी आदि सामान चुरा कर ले भागे. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दुकान के पिछले हिस्से से करकट को फोड़कर चोर दुकान में घुसे और हजारों रुपये की मिठाई एवं सामान ले गये. उन्होंने बताया कि मुहर्रम पर्व को लेकर मिठाई बनाकर रखा हुआ था. 20 हजार के करीब मिठाई चोरों ने चोरी कर ली है. वहीं, गुप्ता स्वीट्स से कुछ दूरी पर भी संतोष स्वीट्स है, वहां भी चोरी की घटना को अंजाम दिया. वहां से नकदी समेत मिठाई चोरी कर ली गयी. वहीं, महदीपुर गांव के शृंगार और किराना दुकान में चोरी करने का प्रयास किया गया, लेकिन चोर वहां असफल हुए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और दुकानों का जायजा लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने चाहत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










