अदालत ने जेल में बितायी गयी अवधि को सजा मान किया मुक्त

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 22 Mar 2025 7:16 PM

विज्ञापन

विशेष उत्पाद न्यायालय के न्यायाधीश ने अभियुक्त द्वारा जेल में बितायी गयी अवधि को सजा मानकर जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर मुक्त कर दिया.

विज्ञापन

गया. विशेष उत्पाद न्यायालय के न्यायाधीश ने अभियुक्त द्वारा जेल में बितायी गयी अवधि को सजा मानकर जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर मुक्त कर दिया. विशेष उत्पाद न्यायालय प्रथम जय किशोर दुबे की अदालत ने मोहम्मद शहाबुद्दीन को जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर दो सौ रुपये जुर्माने की राशि पर मुक्त कर दिया. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से उत्पाद के विशेष लोक अभियोजक राजेश कुमार व उनके सहयोगी ओमप्रकाश अम्बष्ठा ने अपना पक्ष रखा. उन्होंने बताया कि इस मामले में 26 अक्टूबर 2010 को चुनाव के समय शांति व्यवस्था कायम करने के लिए छापेमारी की जा रही थी. इस छापेमारी के क्रम में अभियुक्त के घर से 420 देसी शराब व 70 लीटर स्पिरिट बरामद किया गया था. यह मामला रामपुर थाना कांड संख्या 171/2010 से संबंधित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन