मर्डर केस में नामजद पुलिसवाले वापस गये, थानाध्यक्ष बोले-जरूरत पड़ी तो बुलायेंगे

Updated:
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस की कस्टडी में गया एयरपोर्ट पर तैनात सीआइएसएफ के 56 वर्षीय हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

गया जी. हरियाणा पुलिस की कस्टडी में गया एयरपोर्ट पर तैनात सीआइएसएफ के 56 वर्षीय हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में मृतक के बेटे नीलेश कुमार के बयान पर मगध मेडिकल थाने में हरियाणा पुलिस के एसीपी प्रदीप कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सुधीर पाल, अरविंद और अजीत कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में हत्या जैसी गंभीर धाराएं लगायी गयी हैं. लेकिन, इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल गया पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहा है. हत्या जैसी संगीन धाराओं में नामजद आरोपित होने के बावजूद, मगध मेडिकल थाने की पुलिस ने हरियाणा पुलिस के इन अधिकारियों को गिरफ्तार नहीं किया. शुक्रवार देर रात तक पूछताछ के नाम पर उन्हें थाने में बैठाये रखा गया और फिर हरियाणा वापस जाने दिया. मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, जो खुद इस कांड के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर हैं, का तर्क है कि पुलिस कस्टडी में मौत की जांच की प्रक्रिया चल रही है. उनका कहना है कि अनुसंधान में जरूरत पड़ी तो पूछताछ के लिए आरोपियों को वापस बुलाया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन