आनंदी माई मंदिर के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर से की ताबड़तोड़ फायरिंग

कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंदी माई मंदिर के पास स्थित एक चौराहे के पास गुरुवार को एक व्यक्ति के द्वारा लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी. इससे वहां दहशत का माहौल हो गया.
गया. कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंदी माई मंदिर के पास स्थित एक चौराहे के पास गुरुवार को एक व्यक्ति के द्वारा लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी. इससे वहां दहशत का माहौल हो गया. हालांकि, घटना की जानकारी पाते ही कोतवाली थाने की पुलिस वहां पहुंची. लेकिन, तबतक वहां सन्नाटा पसर चुका था. फायरिंग करनेवाला व्यक्ति नयी गोदाम की ओर भाग गया था. इस घटना को सिटी एएसपी पारसनाथ साहू ने गंभीरता से लिया है और फायरिंग करनेवाले व्यक्ति की पहचान करने को लेकर वह खुद कोतवाली थाने की पुलिस मॉनीटरिंग करने में जुट गये. जानकारी के अनुसार, दो वाहनों को ओवरटेक करने या पहले आगे निकलने की होड़ में दोनों वाहनों को ड्राइव कर रहे लोगों के बीच बकझक हुई. दोनों ओर तनातनी हुई, तो एक वाहन में सवार व्यक्ति ने अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाला और फायरिंग कर दी. हालांकि, इससे किसी को गोली नहीं लगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










