ePaper

पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम खराब, ग्राहक परेशान

Updated at : 21 Mar 2025 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम खराब, ग्राहक परेशान

गुरुआ बाजार के बाइपास रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम करीब एक माह से बंद है. इससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ बाजार के बाइपास रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम करीब एक माह से बंद है. इससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं. बढ़ई बिगहा गांव के वार्ड सदस्य पंकज कुमार गुप्ता, राजन गांव के ग्रामीण रामेश्वर साव उर्फ सेठजी, मीरचक गांव के अंकित कुमार सिन्हा, अमीरगंज गांव के शिक्षक रामाशीष प्रजापत, डुमरी गांव के शिक्षक मिन्हाज खान समेत कई लोगों ने बताया कि होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार में भी एटीएम बंद रहना दुर्भाग्यपूर्ण बात है. पूरे प्रखंड में पीएनबी की एटीएम एक ही जगह पर स्थापित है और वह हमेशा बंद रहती है. इससे काफी परेशानी हो रही है. बताया जा रहा है कि पीएनबी की एटीएम में गार्ड भी नहीं है. इससे ग्राहकों को और परेशानी हेती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन