Gaya News : वीरेंद्र यादव हत्याकांड में प्रभारी प्रधानाध्यापक चढ़ा हत्थे

Updated at : 30 Jan 2025 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : वीरेंद्र यादव हत्याकांड में प्रभारी प्रधानाध्यापक चढ़ा हत्थे

Gaya News : टनकुप्पा प्रखंड के ठेकही निवासी व प्राथमिक विद्यालय रमनपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव यादव को टनकुप्पा थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

टनकुप्पा. टनकुप्पा प्रखंड की बहसापीपरा पंचायत अंतर्गत ठेकही निवासी व प्राथमिक विद्यालय रमनपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव यादव को टनकुप्पा थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह बादिल बिगहा गांव के पास से खदेड़कर गिरफ्तार किया. आरोपित उस वक्त स्कूल में ही था, पर जब पुलिस के आने की सूचना मिली, तो भागने लगा. जिसे पुलिस ने बादिल बिगहा गांव के पास से खदेड़कर कर गिरफ्तार किया. आरोपित के ऊपर नागवार निवासी वीरेंद्र यादव की हत्या सहित अन्य कई मामले दर्ज हैं. ब्रह्मदेव के नाम फतेहपुर व टनकुप्पा थाना में कुल 11 प्राथमिकियां दर्ज हैं. वीरेंद्र यादव की हत्या वर्ष 2022 के जनवरी माह में गोली मारकर हुई थी. इस घटना में पूर्व मुखिया उमेश यादव उर्फ उमेश पहलवान सहित कई आरोपित हैं. एसटीएफ ने ठेकही गांव से उमेश यादव को गिरफ्तार किया था. अनुज यादव को पूर्व टनकुप्पा थानाध्यक्ष अजय कुमार के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. उस वक्त ब्रह्मदेव को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. बाद में उच्च न्यायालय के बेल पर छूटकर बाहर आया. मामला री ओपन होने के बाद पुन: पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन