ePaper

Gaya News : आधुनिकता की दौड़ में अपनी सांस्कृतिक विरासत काे करें संरक्षित

Updated at : 27 May 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : आधुनिकता की दौड़ में अपनी सांस्कृतिक विरासत काे करें संरक्षित

Gaya News : गया कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग के बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा मंगलवार को संस्थान के प्राचार्य प्रो सतीश सिंह चंद्र के दिशा निर्देश पर मध्य विद्यालय डेल्हा में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गया जी. गया कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग के बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा मंगलवार को संस्थान के प्राचार्य प्रो सतीश सिंह चंद्र के दिशा निर्देश पर मध्य विद्यालय डेल्हा में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. इसमें स्कूली बच्चों ने बीएड प्रशिक्षुओं के मार्गदर्शन में भारतीय संस्कृति और कला से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रस्तुति दी. मुख्य रूप से भारतीय शास्त्रीय गायन व भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित नृत्य का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गया कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभागाध्यक्ष धनंजय धीरज ने कहा कि आधुनिकता की इस अंधी दौड़ में हम भारतीय संस्कृति अपने परंपराओं और लोक मूल्यों को भूलते चले जा रहे हैं. आधुनिकीकरण के नाम पर फूहड़ व सामाजिक रूप से अस्वीकार्य गीत व नृत्य को प्राथमिकता दे रहे हैं. आधुनिकीकरण से हमारा तात्पर्य बौद्धिक रूप से स्वयं को समृद्ध करने सांस्कृतिक रूप से स्वयं को शक्तिशाली करने व अपने लोक परंपराओं और लोकगीतों का संरक्षण करने से है. भारत विविधताओं से भरा हुआ देश है. यहां की बहुरंगी संस्कृति हमें अनेकता में एकता का संदेश देता है. डॉ धीरज ने कहा कि हमें अंतर राज्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान के तहत एक दूसरे राज्यों के लोक कलाओं, लोक परंपराओं, लोक नृत्य और लोक संगीतों को जानना व समझना चाहिए. एक भारत श्रेष्ठ भारत की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि इसके तहत एक राज्य के विद्यार्थी दूसरे राज्यों में जाकर अपने संस्कृति कला और कौशलों का प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे एक सांस्कृतिक आदान-प्रदान का परिदृश्य पूरे देश में बन रहा है.

हमें गांव की संस्कृति से जुड़कर अपने विरासत का संरक्षण करना है

विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि हमें गांव की संस्कृति से जुड़कर अपने विरासत का संरक्षण करना है. मां, दादी या नानी से लोकगीतों को सुनना है और उन्हें अपने दोस्तों को सुनना है. रंग-बिरंगे परिधानों में गीत व नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया. विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन पर पुरस्कृत भी किया गया. मध्य विद्यालय डेल्हा के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बीएड प्रशिक्षुओं की जमकर तारीफ की. विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों की काफी सराहना की.जानकारी पीआरओ डॉ धर्मेंद्र कुमार ने साझा की. मौके पर अजय शर्मा व अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन