ePaper

केसपा गांव में यज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में

Updated at : 18 Mar 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
केसपा गांव  में यज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मां तारा नगरी केसपा गांव में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ व मां तारा महोत्सव की तैयारी जोरों पर है. यज्ञ के सफल संचालन के लिए यज्ञ समिति का गठन किया गया है.

विज्ञापन

टिकारी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मां तारा नगरी केसपा गांव में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ व मां तारा महोत्सव की तैयारी जोरों पर है. यज्ञ के सफल संचालन के लिए यज्ञ समिति का गठन किया गया है. आगामी 23 मार्च से 29 मार्च तक होगा. मुजफ्फरपुर के कलाकारों द्वारा यज्ञशाला का निर्माण कार्य संपन्न हुआ है एवं भक्तों की सहूलियत के लिए सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है. धर्मगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के मार्गदर्शन में यज्ञ संपन्न किया जायेगा. यज्ञ को लेकर आसपास के गांव में उल्लास का वातावरण है. संपूर्ण गांव एक परिवार के रूप में नजर आ रहा है. धार्मिक आयोजन से समाज में भाईचारा और प्रेम बढ़ता है. महर्षि कश्यप की तपोभूमि मां तारा नगरी केसपा में पहली बार चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पांच अप्रैल को मां तारा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर प्रदेश के चर्चित कलाकार कमल वास एवं अभिषेक तिवारी अपनी भक्तिमय संगीत की प्रस्तुति करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन