Gaya News : लावारिस हालात में मिली 10 बोतल विदेशी शराब

Updated:
विज्ञापन
Gaya News : लावारिस हालात में मिली 10 बोतल विदेशी शराब

संदिग्धों के खिलाफ विशेष अभियान चला

विज्ञापन

गया. आरपीएफ की टीम ने रविवार को गया-कोडरमा रेलखंड स्थित रेलवे लाइन के किनारे से लावारिस हालात में विदेशी शराब जब्त की है. हालांकि, शराब धंधेबाज भागने में सफल हो गया. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि संदिग्धों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर रेलवे लाइन के किनारे एक बैग पाया गया. पुलिस ने बैग के बारे में रेलयात्रियों से पूछताछ की. लेकिन, किसी ने बैग के बारे में कुछ नहीं बताया. पुलिस ने बैग को खोला तो उसमें से 10 बोतल विदेशी शराब पाया गया. आरपीएफ की टीम ने अज्ञात शराब धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन