गया जी : अवैध अफीम खेती मामले में दो फरार आरोपित गिरफ्तार, पुलिस-एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई
पुलिस गिरफ्त में आरोपी | Prabhat Khabar Network
Gaya Ji News : गया जी जिले के छकरबंधा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के आरोप में फरार चल रहे दो नामजद आरोपितों को जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है.
जिला पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाईप्रतिनिधि, डुमरिया
Gaya Ji News : गया जी जिले के छकरबंधा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो नामजद आरोपितों को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. यह बड़ी और महत्वपूर्ण कार्रवाई जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पूरी मुस्तैदी के साथ की है. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों की पहचान छकरबंधा थाना क्षेत्र के ही पिछुलिया गांव निवासी राजेश यादव व रामस्वरूप यादव के रूप में की गई है.
आपके शहर में
दर्ज था अवैध खेती का मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध छकरबंधा थाना कांड संख्या 04/26 में अवैध रूप से अफीम की खेती करने का एक गंभीर मामला दर्ज था. इस संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही दोनों कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे. छकरबंधा के थानाध्यक्ष शमशेर आलम ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
संयुक्त टीम ने की छापेमारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों नामजद आरोपित अपने घर आए हुए हैं. यह सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार एवं इमामगंज डीएसपी धीरज कुमार को तुरंत पूरे मामले से अवगत कराया गया. इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर जिला पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने त्वरित छापेमारी कर दोनों आरोपितों को दबोच लिया.
अन्य सहयोगियों की तलाश तेज
थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध अफीम की खेती के मामले में दोनों मुख्य रूप से नामजद आरोपित थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभिरक्षा में दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए