ePaper

संवेदनशील जगहों पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Updated at : 13 Mar 2025 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
संवेदनशील जगहों पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

होली पर्व को लेकर बेलागंज थाने की पुलिस ने गुरुवार को संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च चलाया. इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा के साथ पर्व मनाने की अपील की.

विज्ञापन

बेलागंज. होली पर्व को लेकर बेलागंज थाने की पुलिस ने गुरुवार को संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च चलाया. इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा के साथ पर्व मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च थानाध्यक्ष धनंजय कुमार व अपर थानाध्यक्ष अरविंद किशोर के नेतृत्व में निकला गया. इस दौरान बेलागंज बाजार, बाजितपुर, सब्जी मंडी, बेलाडीह, छोटी मस्जिद, काली मंदिर, बेलागंज पड़ाव मैदान होते हुए समाप्त किया गया. इस मौके पर अंचलाधिकारी गजानंद मेहता, एसआइ विपिन कुमार सिंह, रंजीत कुमार, राजन कुमार, स्वीटी कुमारी , सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन