ePaper

Gaya News : बोधगया में सड़क जाम हटाने गयी पुलिस पर हमला, एसआइ का सिर फोड़ा

Updated at : 05 May 2025 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : बोधगया में सड़क जाम हटाने गयी पुलिस पर हमला, एसआइ का सिर फोड़ा

Gaya News : बोधगया थाना क्षेत्र के बकरौर गांव के पास सकरी सड़क पर रविवार की रात करीब 10 बजे बारात जा रही गाड़ियों के कारण लगे जाम को हटाने पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया.

विज्ञापन

बोधगया. बोधगया थाना क्षेत्र के बकरौर गांव के पास सकरी सड़क पर रविवार की रात करीब 10 बजे बारात जा रही गाड़ियों के कारण लगे जाम को हटाने पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इसमें बोधगया थाने के एसआइ उमेश प्रसाद यादव का सिर फूट गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बारात जा रहे लोगों की भीड़ में शामिल व पुलिस दल पर हमला करने के मामले में आरोपित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में एसएसपी कार्यालय से जानकारी दी गयी कि सड़क जाम के कारण यातायात अवरूद्ध हो गया था. इसे बहाल करने पहुंचे पुलिस दल पर बारात से भरी बस में रहे लोगों ने हमला कर दिया. इसके बाद बोधगया डीएसपी व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल के माध्यम से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया व चार नाबालिगों को भी पकड़ा गया है. बताया कि गिरफ्तार लोगों में बसाढ़ी गांव के सुरेंद्र मांझी, अजय मांझी, संदीप मांझी, अरविंद मांझी, नीतीश उर्फ नवीन मांझी के साथ ही चेरकी बाजार के रहने वाले बठरू मांझी शामिल हैं. सभी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया व जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन