पीएम मोदी के विजन का दुनिया में बज रहा डंका : डॉ इंद्रेश कुमार

Published by :KANCHAN KR SINHA
Published at :07 May 2026 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी के विजन का दुनिया में बज रहा डंका : डॉ इंद्रेश कुमार

धर्म संस्कृति संगम कार्यशाला में बोले आरएसएस प्रचारक, भारत की विविधता ही उसकी ताकत

विज्ञापन

धर्म संस्कृति संगम कार्यशाला में बोले आरएसएस प्रचारक, भारत की विविधता ही उसकी ताकत प्रतिनिधि, मानपुर. गया शहर के मानपुर स्थित सुखदेव पैलेस क्लार्क इन सभागार में गुरुवार को आयोजित धर्म संस्कृति संगम कार्यशाला में आरएसएस के धर्म प्रचारक व मुख्य वक्ता डॉ इंद्रेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और विजन का दुनिया भर में डंका बज रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में भारत को 18 देशों में सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है, जो देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में बिहार की आवाज बंगाल और असम तक पहुंची थी. अब जरूरत है कि यह आवाज और बुलंद होकर ढाका तक पहुंचे. डॉ. कुमार ने कहा कि भारत विभिन्न भाषा, संस्कृति और परंपराओं वाला देश है और यही विविधता उसे विश्व गुरु बनाती है. भारत माता को युगों-युगों से विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त है. कार्यशाला में वक्ताओं ने नारी शक्ति पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि नारी ही संसार की जननी और निर्माता है. मां सभी बच्चों को समान स्नेह देती है, चाहे वह गुणवान हो या अवगुणों वाला. इसी प्रकार भारत माता भी सभी का समान रूप से पालन-पोषण करती है. गयाजी का धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व वक्ताओं ने गया जी के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहां भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था, जबकि विष्णु नगरी में पूर्वजों को मोक्ष प्राप्ति का विश्वास है. कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. संचालन जेम्सी मौर्य ने किया. आयोजक अविनाश कुमार मेहता ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर डॉ उपेंद्र नाथ वर्मा, सत्यानंद गिरि, डबलू भंते, राधा कृष्ण, राजीव श्याम समेत कई लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन