मगध विश्वविद्यालय में PAT 2022-23 के छात्रों का Orientation, पीएचडी व रिसर्च के नए अवसराें की मिली जानकारी
कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं
मगध विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में पीएटी 2022-23 के विद्यार्थियों के लिए शोध अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, शोध की संभावनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा।
Magadh University : (बोधगया) मगध विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग द्वारा सोमवार को PAT 2022-23 के विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभाग की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों से परिचित कराना तथा अकादमिक और शोध संबंधी प्रश्नों पर शिक्षकों के साथ संवाद का अवसर प्रदान करना था.
पीएचडी के नए दिशा-निर्देशों की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और विभाग के शिक्षकों के बीच सार्थक एवं संवादात्मक चर्चा हुई. विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह सहित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल शैक्षणिक एवं शोध भविष्य की शुभकामनाएं दीं. विभागाध्यक्ष एवं अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पीएचडी से संबंधित नवीनतम दिशा-निर्देशों, शोध के लिए उपलब्ध विभिन्न विकल्पों और विभाग में संचालित शोध के विविध क्षेत्रों की जानकारी दी.
शोध की नई प्रवृत्तियों पर हुई चर्चा
विद्यार्थियों को शोध के क्षेत्र में उभरती नई प्रवृत्तियों से भी अवगत कराया गया. भौतिकी के विभिन्न क्षेत्रों में उच्चस्तरीय शोध की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यक्रम में विभाग की शोध उपलब्धियों और अकादमिक प्रगति पर भी प्रकाश डाला गया.
शोध और अकादमिक अवसरों की दी जानकारी
शिक्षकों ने विभाग में चल रहे शोध कार्यों, विभिन्न शोध क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शोध एवं अकादमिक अवसरों की जानकारी साझा की. कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए अपने प्रश्न और जिज्ञासाएं रखीं, जिनका शिक्षकों ने संतोषजनक उत्तर दिया.
शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
यह अभिमुखीकरण कार्यक्रम विद्यार्थियों को विभाग की शैक्षणिक एवं शोध संस्कृति से जोड़ने तथा उनके भविष्य की शैक्षणिक दिशा निर्धारित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा. कार्यक्रम में विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. रेनू रानी, डॉ. अंकुरवा सिन्हा, डॉ. तन्मय लाहिरी, डॉ. शिल्पी बनर्जी, डॉ. माधव कुमार सिंह, डॉ. विश्वतोष मिश्र, डॉ. श्रद्धा प्रसाद, डॉ. विमल कुमार तिवारी और डॉ. प्रीति सहित विभाग के गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









