लोगों ने दो बच्चियों को बचाया, एक किशोरी की डूबने से मौत
Published by : KALENDRA PRATAP SINGH Updated At : 15 Sep 2025 8:02 PM
विज्ञापन
बोधगया की जमुने नदी में स्नान के दौरन डूबी तीन बच्चियां
विज्ञापन
बोधगया की जमुने नदी में स्नान के दौरन डूबी तीन बच्चियां
लोगों ने नदी में अवैध व ज्यादा गहराई तक खनन पर रोक लगाने की मांग की
वरीय संवाददाता, बोधगया.
बोधगया के मोरामर्दाना पंचायत के सिरसानीचक गांव के संजय पासवान की 13 वर्षीय बेटी शिवानी कुमारी की जमुने नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी. जिउतिया के पारण के अवसर पर शिवानी कुमारी, 12 वर्षीय सिमरन कुमारी व 10 वर्षीय निक्की कुमारी सुबह छह बजे नदी में नहाने गयी थी. नदी में पानी अधिक होने के कारण तीनों बच्चियां पानी में डूब गयीं. आसपास के लोगों के शोर मचाने पर लोग जुटे व तीनों बच्चियों को पानी से निकालने का प्रयास किया गया. इनमें से सिमरन और निक्की को बचा लिया गया, पर शिवानी कुमारी की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने शिवानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल हॉस्पिटल भेजा और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के लिए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इस घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि नदी में अवैध खनन होने के कारण नदी बहुत गहरा हो गया है, जिससे ऐसी दुर्घटना होने की संभावना लगातार बनी रहती है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन पर रोक लगा कर दुर्घटना को रोका जाये. इस घटना के बाद मोरामर्दाना पंचायत के पूर्व मुखिया के प्रतिनिधि व्यास यादव, सामाजिक कार्यकर्ता संजय आनंद सहित अन्य ने नदियों में अवैध व ज्यादा गहराई तक खनन करने पर रोक लगाने की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










