महाकुंभ जानेवाले श्रद्धालुओं पर रखें विशेष ध्यान : डीआइजी

आरपीएफ के मुख्य सुरक्षा आयुक्त (डीआइजी) एस लुइस अमूथन ने शनिवार की दोपहर गया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सुरक्षा से संबंधित एक-एक प्वाइंट को देखा.
गया. आरपीएफ के मुख्य सुरक्षा आयुक्त (डीआइजी) एस लुइस अमूथन ने शनिवार की दोपहर गया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सुरक्षा से संबंधित एक-एक प्वाइंट को देखा. उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारी व जवानों को निर्देश दिया कि महाकुंभ मेले में जानेवाले श्रद्धालुओं पर विशेष ध्यान रखें, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो. डीआइजी ने सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिये और कहा कि यात्रियों पर विशेष ध्यान रखा जाये. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करें और उनकी सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाएं. महाकुंभ 2025 के अवसर पर भी रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किये हैं. गया जंक्शन पर कुंभ मेले को लेकर विशेष व्यवस्था लागू की गयी है. इसमें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाये गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




