Pawan Singh पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, गया जी से युवक गिरफ्तार

पवन सिंह की फाइल इमेज
भोजपुरी गायक पवन सिंह के खिलाफ यूट्यूब पर अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ा. आरा पुलिस ने आरोपी नागेंद्र कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पवन सिंह ने खुद FIR दर्ज कराई थी.
Pawan Singh Comment Case : सोशल मीडिया पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर गलत टिप्पणी करने के आरोप में आमस के युवक नागेंद्र कुमार उर्फ सोनू को आरा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है. आरा से आयी साइबर थाने की पुलिस ने आमस पुलिस के सहयोग से नागेंद्र कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है.
यूट्यूब पर की थी अभद्र टिप्पणी, आरा में दर्ज हुई थी प्राथमिकी
आमस एसएचओ धनंजय कुमार ने बताया कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर यूट्यूब पर तेतरिया गांव के नागेंद्र ने अभद्र टिप्पणी की थी. इस मामले में पवन सिंह ने आरा के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










