गया जी : गुरुआ प्लस टू विद्यालय का खेल मैदान बना तालाब, जलजमाव से खिलाड़ियों का अभ्यास बाधित

खेल के मैदान में भरा पानी | Prabhat Khabar Network
Gurua School Ground Waterlogging : लगातार बारिश के कारण गुरुआ के प्लस टू उच्च विद्यालय का खेल मैदान तालाब में तब्दील हो गया है, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में गंभीर परेशानी हो रही है. स्थानीय लोग इस वार्षिक समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं.
Gurua School Ground Waterlogging : लगातार हो रही बारिश के बाद प्लस टू उच्च विद्यालय, गुरुआ के खेल मैदान में भारी जलजमाव हो गया है. मैदान तालाब का रूप ले चुका है, जिससे खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
लगातार बारिश से खेल मैदान बना तालाब
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में यह समस्या हर वर्ष उत्पन्न होती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है. ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने बताया कि मैदान में पानी जमा रहने से खेल गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं. साथ ही आसपास के लोगों को भी आने-जाने में दिक्कत हो रही है.
इसी मार्ग से गुजरते हैं अधिकारी
सबसे आश्चर्य की बात यह है कि विद्यालय के ठीक सामने गुरुआ थाना, प्रखंड कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित है. प्रतिदिन प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि इसी मार्ग से गुजरते हैं, इसके बावजूद जलनिकासी की समस्या पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है.
जलजमाव हटाने की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मैदान में उचित जलनिकासी की व्यवस्था कर दी जाए तो यह समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो सकती है. गुरुआवासियों ने प्रशासन से अविलंब पहल कर मैदान से जलजमाव हटाने तथा स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि खिलाड़ियों और आम लोगों को राहत मिल सके.
क्या कहते हैं प्रधानाध्यापक
इस संबंध में प्रधानाध्यापक नरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रति वर्ष बरसात के मौसम में यही हाल रहता है. इस बार मनरेगा से खेल का मैदान बना है फिर भी स्थिति वही है. संबंधित पदाधिकारियों को इस पर ध्यान देने की जरुरत है.
Also Read : गया जी में अचानक पलटा कोयला लदा ट्रक, डिवाइडर पर चढ़ते ही मची अफरा-तफरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










