गया जी: गुरुआ में चोरों ने घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाई, बाइक भी ले गए, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

चोरी कर भागते चोर|

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुरुआ के मंझार गांव में रविवार रात चोरों ने एक घर से लाखों रुपये के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान लूट लिया. चोरों ने दूसरे घर में भी चोरी का प्रयास किया और एक बाइक भी चुरा ली. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

विज्ञापन

Gaya ji News : गुरुआ थाना क्षेत्र के मंझार गांव में रविवार रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक घर से लाखों रुपये के जेवर, 10 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. इसी रात चोरों ने एक अन्य घर में चोरी का प्रयास किया और दरवाजे पर खड़ी एक बाइक भी चुरा ले गए. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

विज्ञापन

ग्रिल तोड़कर घर में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, चोर जाबिर खान के घर के पीछे लगी लोहे की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे. इसके बाद गोदरेज, बक्सा और अटैची का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के जेवर, 10 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड और अन्य सामान लेकर फरार हो गए. घटना के समय घर में मौजूद जाबिर खान की पत्नी और उनकी दो बेटियां एक कमरे में कूलर चलाकर सो रही थीं.

दूसरे घर में भी चोरी का प्रयास, बाइक भी चोरी

सोमवार सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई. चोरों ने उसी रात गांव के एहसान खान के घर में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन किसी कारणवश सफल नहीं हो सके. वहीं हजारी कलाल के दरवाजे पर खड़ी बाइक भी चोर अपने साथ ले गए.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने पर गुरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज में पांच संदिग्ध चोर वारदात के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन