गया जी: सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

एक्सीडेंट फोटो (प्रतीकात्मक)

गया के बाराचट्टी में सोमवार रात एक मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर शोभ बाजार के पास ट्रक ने उसे कुचल दिया. घटना के बाद चालक फरार हो गया.

विज्ञापन

Gaya ji Road Accident News : गया जिले के बाराचट्टी में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर शोभ बाजार के समीप सोमवार की रात ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई. मृतक मजदूर बाराचट्टी के शोभ बाजार का रहने वाला विजय यादव बताया जाता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय सड़क पार कर अपने घर जा रहा था. इसी क्रम में डोभी की ओर से आ रहे ट्रक में उसे कुचल दिया. जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई. घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा . लोगों ने थोड़ी देर के लिए जीटी रोड जाम कर दिया. बाद में पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया. मृतक की चार साल पहले शादी हुई थी. नशा सेवन करने के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़ गई थी.


विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन