गया जी: उपकारा शेरघाटी में बंदियों को मिलेगा सिलाई का हुनर, 30 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन करते जेल सुपरिंटेंडेंट एवं अन्य, कैदियों को प्रशिक्षण की जानकारी देते अतिथि, कार्यक्रम में शामिल जेल सुपरिंटेंडेंट जेलर एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में शामिल जेल सुपरिंटेंडेंट जेलर एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

शेरघाटी उपकारा में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल के तहत 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस पहल से 35 पुरुष बंदी सिलाई-कढ़ाई सीखकर रिहाई के बाद स्वरोजगार अपना सकेंगे। यह कार्यक्रम बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

विज्ञापन

Gaya ji News : शेरघाटी उपकारा शेरघाटी में बंदियों के पुनर्वास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सोमवार से 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इस पहल के तहत 35 पुरुष बंदियों को सिलाई-कढ़ाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि रिहाई के बाद वे स्वरोजगार अपनाकर सम्मानजनक जीवन जी सकें.

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन कारा अधीक्षक सतीश कुमार सिंह, सिद्धार्थ कंपैशन ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेक कल्याण, उपाधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, सहायक अधीक्षक सुनील कुमार यादव, कारा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रघुनंदन कुमार, शिल्पी कुमारी और पवन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

आत्मनिर्भर बनने का मिलेगा अवसर

कारा अधीक्षक सतीश कुमार सिंह ने कहा कि आधुनिक जेल व्यवस्था का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि बंदियों के व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाना भी है. उन्होंने कहा कि रोजगारपरक प्रशिक्षण से बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा.

ट्रस्ट ने उपलब्ध कराईं सिलाई मशीनें

सिद्धार्थ कंपैशन ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेक कल्याण ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए संस्था की ओर से सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट समाज के वंचित वर्ग को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है और इसी उद्देश्य से बंदियों को भी इस योजना से जोड़ा गया है.

रिहाई के बाद स्वरोजगार के लिए किया जाएगा प्रेरित

उपाधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान बंदियों को सिलाई की बुनियादी तकनीकों के साथ विभिन्न प्रकार के परिधानों की सिलाई का व्यावहारिक अभ्यास कराया जाएगा. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें स्वरोजगार अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा. कार्यक्रम से जुड़े बंदियों ने इसे अपने जीवन की नई शुरुआत का अवसर बताते हुए पूरी लगन से प्रशिक्षण लेने की बात कही.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन