गया जी में अचानक पलटा कोयला लदा ट्रक, डिवाइडर पर चढ़ते ही मची अफरा-तफरी

बाराचट्टी में कोयल लदा ट्रक पलटा
Barachatti Truck Accident : बाराचट्टी थाना क्षेत्र में सोमवार को कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गया. इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन मौके पर अफरातफरी मच गई.
Barachatti Truck Accident : गया जी जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा टल गया. बारा मोड़ के पास कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
अचानक बिगड़ा संतुलन, सड़क पर मची अफरातफरी
जानकारी अनुसार, बाराचट्टी के बारा मोड़ के पास कोयला लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया. संतुलन बिगड़ने के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी की स्थिति बन गई.
हादसे में कोई हताहत नहीं
ट्रक पलटने की इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. समय रहते अन्य वाहन भी ट्रक की चपेट में आने से बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.
पुलिस ट्रक हटाने में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस की निगरानी में पलटे हुए ट्रक को सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यातायात सामान्य किया जा सके
Also Read : गया जी : शेरघाटी-चेरकी मार्ग पर 100 साल पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाइक सवार घायल, आवागमन ठप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










