ePaper

लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां शुरू, डीएम ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Updated at : 26 May 2024 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
Loksabha Elections

गया के डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने मतगणना सेंटर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी सौंपी.

विज्ञापन

Loksabha Elections: गया जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने शनिवार को गया कॉलेज पहुंच मतगणना सेंटर का निरीक्षण किया. वरीय पदाधिकारियों के साथ स्पॉट पर ही बैठक कर मतगणना की तैयारियों का पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा. उन्होंने निर्देश दिया कि गया कॉलेज के गेट पर ही पर्याप्त साइनेज की व्यवस्था कराएं, ताकि इंट्री के दौरान मतगणना में आने वाले विभिन्न पदाधिकारी/कर्मियों व अन्य संबंधित व्यक्तियों को किस जगह पर क्या-क्या सुविधा है, किस विधानसभा की कहां पर मतगणना हो रही है आदि की पूरी जानकारी मिल सके.

डीएम ने मतगणना के दिन सुधा डेयरी के पानी टैंकर की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया. इसके अलावा पीएचइडी के अभियंता को निर्देश दिया कि पानी टैंकर व पर्याप्त अस्थायी टॉयलेट की व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रखें. इसके अलावा बैठक में बताया गया कि गया कॉलेज में स्थायी तौर पर पांच से छह प्वाइंट्स पर टॉयलेट की व्यवस्था पहले से हैं, जहां मतगणना में लगने वाले कर्मी व पदाधिकारी उसका उपयोग कर सकते हैं.

 कंट्रोल रूम को एक्टिव रखना होगा 

डीएम ने निर्देश दिया कि गया कॉलेज में बनने वाले कंट्रोल रूम को पूरी तरह एक्टिव रखना होगा. साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम को दुरुस्त रखना होगा, जिससे समेकित रूप से लोगों को राउंडवार मतगणना की जानकारी मिल सके. मतगणना कार्य में लगने वाले जो भी लॉजिस्टिक हैं, उसकी पूरी तरह आकलन कर तीन जून तक पूरा अरेंजमेंट कर आपूर्ति रखना सुनिश्चित करेंगे.

डीएम ने आइटी मैनेजर व एनआइसी के पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि मतगणना हॉल में इंटरनेट की व्यवस्था व विभिन्न प्लग की व्यवस्था आकलन कर उसे अपनी देखरेख में लगाना सुनिश्चित करें. इवीएम काउंटिंग व इवीएम सीलिंग के दौरान विभिन्न संख्या में लगने वाले मजदूर का आकलन कर शिफ्टवार मजदूर की व्यवस्था सुनिश्चित रखें.

मतगणना केंद्र के 100 मीटर की परिधि में वाहनों का प्रवेश वर्जित

डीएम ने बताया कि मतगणना केंद्र के 100 मीटर की परिधि में किसी भी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा. इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था चिह्नित करने का निर्देश सदर अनुमंडल पदाधिकारी को दिया. कर्मी व पदाधिकारी निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही अपने वाहनों को पड़ाव करें.

डीएम ने नगर निगम के उपस्थित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखें. हर विधानसभा वार बड़े-बड़े आकार के तीन-तीन डस्टबिन रखें. इसके अलावा पर्याप्त सफाईकर्मी को भी उपलब्ध रखें.

Also Read: छठे चरण में बिहार के 86 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 55.54 फीसदी हुई वोटिंग

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन