ePaper

अब गया स्टेशन पर यूटीएस से मिलेगा ऑनस्पॉट अनारक्षित टिकट

Updated at : 26 Oct 2025 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
अब गया स्टेशन पर यूटीएस से मिलेगा ऑनस्पॉट अनारक्षित टिकट

यात्रियों को टिकट खिड़की पर लाइन में लगने की झंझट से मिलेगा निजात

विज्ञापन

फ्लैग : टिकट मिलना हुआ आसान, यात्रियों को लाइन में लगने की झंझट दूर फोटो-गया- रोहित-251- यात्रियों को टिकट देते हुए. संवाददाता, गया जी

अब यात्रियों को टिकट काउंटर पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है. गया जंक्शन सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर एम-यूटीएस डिवाइस से अनारक्षित टिकट तुरंत मिलेगा. इसके लिए रेलवे ने एक नयी पहल शुरू की है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीडीयू मंडल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और गया में एम-यूटीएस डिवाइस से अनारक्षित टिकट जारी करने की सुविधा उपलब्ध की गयी है. यह डिवाइस एक मोबाइल जैसे उपकरण के रूप में काम करता है, जिसमें एक मिनी प्रिंटर संलग्न होता है. अधिकृत रेलवे स्टाफ द्वारा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों को तत्काल टिकट प्रदान किया जा रहा है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस सुविधा के माध्यम से यात्रियों को पारंपरिक बुकिंग काउंटर की कतार में लगने की आवश्यकता नहीं है. विशेषकर त्योहारों, भीड़भाड़ वाले समय या तुरंत यात्रा की स्थिति में यह व्यवस्था यात्रियों के लिए अत्यंत सहायक है. रेलवे द्वारा टिकटिंग को सरल और बहुविकल्पीय बनाने की दिशा में अन्य माध्यम भी हैं. यात्री रेल वन मोबाइल एप के माध्यम से भी अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं, जो डिजिटल भुगतान और पेपरलेस यात्रा को बढ़ावा देता है. इसके अतिरिक्त, स्टेशन परिसर में उपलब्ध ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन के माध्यम से भी यात्री स्वयं टिकट प्राप्त कर सकते हैं. डीडीयू मंडल यात्रियों को सहज, तेज और आधुनिक टिकटिंग अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है. रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे डिजिटल विकल्पों का अधिकाधिक उपयोग करें और टिकट लेकर ही यात्रा करें.

टिकट काउंटर से प्लेटफॉर्म की बिक्री बंद

24 अक्तूबर से 15 नवंबर तक गया, डीडीयू, डेहरी, सासाराम, अनुग्रह नारायण रोड में टिकट काउंटर से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कर दी गयी है. छठ पर्व में भीड़ को नियंत्रण करने के लिए रेलवे की ओर से यह कदम उठायी गयी है. ताकि, यात्रियों के अन्य परिजन स्टेशन के अंदर न प्रवेश कर सकें. इसके लिए रेलवे ने होल्डिंग एरिया का निर्माण किया है. होल्डिंग एरिया में अपने परिवारों के साथ ट्रेनों का इंतजार कर सकते है. इससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन