ePaper

रसलपुर के पास नहर से अनाज व्यापारी का शव बरामद किया, हत्या का आरोप

Updated at : 31 Oct 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
रसलपुर के पास नहर से अनाज व्यापारी का शव बरामद किया, हत्या का आरोप

शव की पहचान अलीपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बोहिया गांव के धनंजय साव के रूप में की गयी है

विज्ञापन

अलीपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बोहिया गांव के धनंजय साव के रूप में हुई पहचान रसलपुर-बोहिया मार्ग पर रख शव रख कर परिजनों ने जताया विरोध फोटो-गया-टिकारी-02- जुटी भीड़,डॉग स्कवाड प्रतिनिधि, टिकारी टिकारी. पुलिस ने नहर से एक शव बरामद किया है. शव की पहचान अलीपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बोहिया गांव के धनंजय साव के रूप में की गयी है. अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यम ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने अलीपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के समीप से गुजरी तपेशरी रसलपुर नहर के समीप फॉल पर एक अधेड़ का शव देखा. इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पहचान करायी़ जहां शव बरामद हुआ उससे थोड़ी दूर पर ही उनकी बाइक भी पायी गयी़ शव बरामद होने की जानकारी आग की तरह आस-पास के क्षेत्रों में फैल गयी और लोगो की भीड़ जुट गयी. परिजन भी मौके पर पहुंचे. परिजनों ने उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतक के भाई का कहना था कि भाई रात में किसी के बुलावे पर बाहर गये थे जो लौट कर नही आये और सुबह दुखद घटना की जानकारी हुई. धनंजय साह मऊ थाना क्षेत्र के चितौखर बाजार में अनाज का व्यापार कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे. परिजन शव को रसलपुर बोहिया मार्ग पर रख कर विलाप करने लगे. घटना स्थल पर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे. घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सुशांत कुमार चंचल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. डीएसपी ने श्वान दस्ता टीम को बुलाया गया. हालांकि, श्वान को भी कोई सफलता नहीं मिली. पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इधर, डीएसपी शुशांत कुमार चंचल ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता पूर्वक जांच कर रही है. आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन