बीड़ी पत्ते के ठेकेदार व मुंशी के खिलाफ नक्सलियों ने गिराया पर्चा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2024 10:48 PM
इमामगंज थाना क्षेत्र के दुबहल पुल के समीप नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने बीड़ी पत्ते के ठेकेदार व मुंशी के खिलाफ एक बार पुनः पर्चा गिराकर दहशत का माहौल कायम कर दिया है.
इमामगंज. इमामगंज थाना क्षेत्र के दुबहल पुल के समीप नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने बीड़ी पत्ते के ठेकेदार व मुंशी के खिलाफ एक बार पुनः पर्चा गिराकर दहशत का माहौल कायम कर दिया है. पर्चे के माध्यम से मजदूर जंगल से तेंदू नमक पेड़ से पता को तोड़कर स्थानीय ठेकेदार को बेचते हैं. इससे बीड़ी बनायी जाती है. नक्सलियों ने पर्चे में गरीब मजदूर के समर्थन में उनकी उचित मजदूरी के लिए लिखा है. बीड़ी पत्ता के मजदूर महिला-पुरुष को मजदूरी तीन सौ रुपये प्रति सैकड़ भुगतान करे, प्रत्येक मजदूर को कपड़ा, चावल व दवा आदि की व्यवस्था करे. मजदूर के हिसाब से रेट उचित करे, खींच पत्ता उल्टा सीधा न करे, धूप में जंगल व पहाड़ों में पसीना बहाने वाला मजदूरों की मजदूरी काटने वाले मुंशी ठेकेदार को दंडित करें, काले कानून भ्रष्टचार से शोषण, घूसखोरी, महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ क्रांतिकारी मजदूर किसान संघर्ष तेज करें, फर्जी मुकदमा लगाकर गरीब के ऊपर पुलिसिया दमन चलाना बंद करने की बात की है. जानकारी देते चलें कि पिछले 24 मई को मैंगरा थाना क्षेत्र के चंदरिया गांव के समीप नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने बीड़ी पत्ता ठेकेदार एवं मुंशी के खिलाफ भी पर्चा गिराया था. इधर, इस संबंध में इमामगंज डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि नक्सली पर्चा पुलिस के द्वारा बरामद कर लिया गया है. इस घटना के पीछे नक्सलियों या असामाजिक तत्वों का हाथ है जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










