ePaper

23 बोतल विदेशी शराब के साथ नवादा का युवक गिरफ्तार

Updated at : 13 Mar 2025 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
23 बोतल विदेशी शराब के साथ नवादा का युवक गिरफ्तार

आरपीएफ की टीम ने बुधवार की देर रात गया-कोडरमा रेलखंड पर अभियान चलाने के दौरान विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गया. आरपीएफ की टीम ने बुधवार की देर रात गया-कोडरमा रेलखंड पर अभियान चलाने के दौरान विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र के रहनेवाले अरविंद कुमार के रूप में की गयी है. इसके पास 23 बोतल विदेशी शराब पायी गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि गया-कोडरमा रेलखंड पर अभियान चलाने के दौरान एक युवक को तेजी से भागते हुए देखा गया. पूछताछ के लिए रोका गया तो भागने लगा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक के पास से 23 बोतल विदेशी शराब पायी गयी. वहीं गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. इस टीम में आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक वशिष्ट नारायण यादव,आरक्षी अशोक कुमार गुप्ता व आरक्षी पूरन चंद मीना सहित अन्य जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन