एमयू के अंग्रेजी विभाग में याद किये गये आरके नारायण

Updated:
विज्ञापन
एमयू के अंग्रेजी विभाग में याद किये गये आरके नारायण

मगध विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने भारतीय अंग्रेजी साहित्य के महानतम लेखकों में से एक आरके नारायण की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

बोधगया. मगध विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने भारतीय अंग्रेजी साहित्य के महानतम लेखकों में से एक आरके नारायण की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. विभाग ने इस अवसर को श्रद्धा और उत्सव के साथ मनाते हुए एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया, इस कार्यक्रम के विशिष्ट वक्ता थे डॉ सरबन बंद्योपाध्याय. अपने व्याख्यान में डॉ बंद्योपाध्याय ने आर के नारायण के भारतीय साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया. उन्होंने उनके लेखन में निहित व्यंग्य, हास्य व मानवीय संवेदना की गहराई को प्रमुखता से प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि नारायण की रचना मालगुड़ी की काल्पनिक दुनिया भारतीय समाज के आम लोगों के जीवन, उनकी सादगी, विडंबना और नैतिक गहराई को अत्यंत सहज ढंग से प्रतिबिंबित करती है. इस व्याख्यान ने छात्रों में बौद्धिक उत्साह जगाया, जहां उन्होंने विचारोत्तेजक प्रश्नों के माध्यम से नारायण की कला और कथन-शैली की गहन सराहना की. यह कार्यक्रम डॉ संजय कुमार के कुशल संचालन एवं संयोजन में संपन्न हुआ, जिसमें विभाग के प्राध्यापक डॉ नीरज कुमार, डॉ रहमत जहां, डॉ सुशील कुमार व डॉ इफ्ता शाहीन उपस्थिति रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन