गया जी नगर निगम कर्मियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप, जलापूर्ति रोकने की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के लिए जमा हुए निगमकर्मी  | Prabhat Khabar Network

निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के लिए जमा हुए निगमकर्मी | Prabhat Khabar Network

गया जी नगर निगम के कर्मचारी राज्यस्तरीय हड़ताल पर उतर आए हैं, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. संयुक्त समन्वय समिति ने कामकाज ठप रखते हुए अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. यदि मांगों का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो जलापूर्ति भी बाधित की जाएगी.

विज्ञापन

गया जी में राज्यस्तरीय हड़ताल की घोषणा के समर्थन में नगर निगम कर्मियों ने कामकाज ठप रखा. गुरुवार को ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन, बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लाइज फेडरेशन एवं स्थानीय निकाय के बैनर तले संयुक्त समन्वय समिति बनाकर सफाई व्यवस्था एवं कार्यालय के कार्य पूर्ण रूप से बंद रखे गए.

कर्मियों ने निगम स्टोर से रैली निकाली, जो तेलबिगहा, नयी गोदाम, जीबी रोड होते हुए निगम कार्यालय पहुंची.

सभा का आयोजन और वक्ताओं के संबोधन

निगम कार्यालय पहुंचने के बाद यहां एक सभा का आयोजन किया गया. इसमें वक्ताओं ने उनके हक व अधिकार पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. सभा को क्षेत्रीय मंत्री डॉ. कुमार जितेंद्र, प्रदेश अध्यक्ष शिव वचन शर्मा, जिलाध्यक्ष संजीत सिंह, जिला सचिव जियालाल, सुजीत कुमार, शंकर ठाकुर, सुमन सिंह आदि ने संबोधित किया.

अनिश्चितकालीन हड़ताल और चेतावनी

तीन सूत्री मांगों की पूर्ति होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहने का निर्णय लिया गया. तत्पश्चात दोपहर 12 बजे सभा को समाप्त कर शुक्रवार को निगम स्टोर आने की घोषणा की गई. यूनियन नेताओं ने कहा कि गुरुवार की शाम तक इसका कोई हल नहीं निकलता है, तो शुक्रवार की दोपहर से जलापूर्ति बाधित कर दी जाएगी.

शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था

इधर, निगम कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. निगम कर्मियों ने सफाई व कचरे का उठाव नहीं किया है.


विज्ञापन
Jitendra Mishra

लेखक के बारे में

By Jitendra Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन